गोंडा, जून 2 -- गोंडा। उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा शिक्षित बेरोजगार महिला व पुरुषों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निःशुल्क आधुनिक पॉपकॉर्न मेकिंग मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आय, निवास एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। योजना का लाभ भुर्जी समुदाय और इच्छुक कारीगरों को प्राथमिकता के आधार पर मिलेगा। यह भी पढ़ें- यदि आपको दोना पत्तल बनाने का उद्योग शुरू करना है तो उप्र खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से नि:शुल्क मशीनें प्राप्त कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...