प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 18 -- जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय शिव सहाय अवस्थी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ की संशोधित अधिसूचना के क्रम में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली का वृहद पुनरीक्षण कराने की समय सारिणी जारी की गई है। इसके तहत 21 अप्रैल से 28 मई तक मतदाताओं के डि-डुप्लीकेशन एवं कंप्यूटरीकरण की कार्यवाही, 29 मई से नौ जून तक कंप्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्र/स्थलों का क्रमांकन, मतदाता क्रमांकन, मतदान स्थलों के वार्डों की मैपिंग, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग, फोटो प्रतियां आदि संपन्न किए जाएंगे। 10 जून 2026 को निर्वाचक नामावलियों का जन सामान्य के लिए अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : पंचायत चुनाव को मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी यह भी पढ़ें- चुनाव आयोग नाराज, यूपी के ...