गाजीपुर, अप्रैल 19 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अविनाश कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश की ओर से संशोधित अधिसूचना जारी की गयी है। इसमें त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कराये जाने के लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। मतदाताओं के डूप्लीकेशन एवं कम्प्यूटरीकरण की कार्रवाई 21 अप्रैल से 28 मई तक होगा। इसके बाद मतदान केन्द्र का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डो की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची की डाउनलोडिंग फोटो प्रतियां 29 से नौ जून तक करायी जाएगी। निर्वाचक नामावलियों का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 10 जून तक है। त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली राज्य निर्वाचन आयोग लखनऊ के निर्देशन एवं नियंत्रण में तैयार किये जाएंगे। यह भी पढ़ें- 10 जून को प्रकाशित हो...