गाजीपुर, जून 9 -- गाजीपुर (जमानियां)। जमानियां कस्बा बाजार के मोहल्ला बुद्धिपुर शाह कुआं के पास एक निजी लॉन में 10 जून की रात नौ बजे ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन का आयोजन होगा। इसमें दूर दराज के शख्सियत अपनी शायरी और कलामों एवं नज़्म से महफिल में चार चांद लगाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह रहेंगे। अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता करेंगे। अमन शांति एकता कमेटी के नेसार खान वारसी ने बताया कार्यक्रम कराने के लिए तैयारी पूरी कर ली गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...