उरई, जून 24 -- जालौन। संवाददाता भारत विकास परिषद के तत्वावधान में 27 जून से 10 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। यह बात भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय महासचिव सुदीप टंडन ने नगर प्रवास के दौरान भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा जालौन के सदस्यों के साथ बैठक में कही।नगर में आयोजित भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा की बैठक में क्षेत्रीय महासचिव सुदीप टंडन ने कहा कि आगामी 27 जून को भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती मनाई जाएगी। जयंती पर्व से भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस 10 जुलाई तक सेवा पखवाड़ा के तहत सेवा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर प्रांतीय अध्यक्ष लखन लाल चंदैया, प्रांतीय उपाध्यक्ष महावीर शरण गुप्ता, अनुरुद्ध विश्नोई नीटू, पवन अग्रवाल, प्रेम कुमार गुप्ता कल्लू बजाज, देवांशु अग्रवाल रामजी, अश्विन द्व...