प्रयागराज, जून 29 -- प्रयागराज। जिले के 26 स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजरने के मामले में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विभाग से रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने बिजली विभागों के अफसरों से कहा कि 10 जुलाई तक रिपोर्ट दें कि कितने स्कूलों से तार शिफ्ट किया गया है। दरअसल पिछले दिनों डीएम की बैठक में यह रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी कि 26 स्कूलों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं। इसे शिफ्ट करने का पैसा भी जमा कर दिया गया है। लेकिन अब तक विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। जिसके बाद डीएम ने इस मामलों में सख्त रुख अपनाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...