10 जुलाई को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष का दौरा
कन्नौज, जुलाई 8 -- कन्नौज। महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों को लेकर आगामी 10 जुलाई को जिले में बड़े कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। जिला प्रोवेशन अधिकारी के अनुसार, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर इस दौरे की अध्यक्षता करेंगी। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, महिला जनप्रतिनिधियों और उद्यमियों की मौजूदगी में विभिन्न सत्र आयोजित होंगे। दौरे की शुरुआत सुबह 10:30 बजे वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण से होगी, जहां अध्यक्ष महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखेंगी। इसके बाद विकास भवन के हर्षवर्धन सभागार में आंतरिक व स्थानीय शिकायत समिति के सदस्यों को कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- आज जनसुनवाई करेंगी राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष दोपहर में इसी मंच पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.