रांची, मार्च 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के स्कूलों में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरुकता के सुखद परिणाम सामने आ रहे हैं। राज्य के दस जिलों-चतरा, दुमका, गुमला, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पश्चिमी सिंहभूम, साहिबगंज और सिमडेगा में छात्रों की तुलना में छात्राओं का नामांकन अधिक दर्ज किया गया है। शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यह सकारात्मक बदलाव सरकारी के साथ-साथ निजी स्कूलों में भी देखा जा रहा है। हालांकि, शेष अन्य जिलों में अभी भी बेटियों की तुलना में बेटों का नामांकन अधिक है। वर्तमान में राज्य के 45 हजार सरकारी और निजी स्कूलों में कुल 71,22,054 विद्यार्थी नामांकित हैं। इनमें 36,10,831 छात्र और 35,11,243 छात्राएं शामिल हैं। विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग में बेटियों की शैक्षणिक स्थिति अधिक सुदृढ़ दिख रही है। इस श्रेणी के क...