लखनऊ, अक्टूबर 17 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में 10 जिलों में स्टेट रिसोर्स ग्रुप (एसआरजी) की तैनाती की गई है। यह परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में शैक्षिक व्यवस्था की निगरानी करेंगे और गुणवत्ता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। निपुण भारत मिशन को प्रभावी ढंग से लागू कराएंगे।जिन 10 जिलों में सहायक अध्यापकों व प्रभारी प्रधानाध्यापकों को एसआरजी बनाया गया है उनमें एटा में मुरारी लाल, झांसी में शिवशरण, हरदोई में मयंक सिंह, सुल्तानपुर में निशांत प्रसाद सिंह, लखीमपुर खीरी में दुर्गेश कुमार पांडेय, वाराणसी में विमल कुमार सिंह, जौनपुर में रंजय कुमार रजक, फर्रुखाबाद में मनोज कुमार, फतेहपुर हनुमंत प्रताप सिंह व कुशीनगर में भानु प्रताप का चयन किया गया है। राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी की ओर से एसआरजी के नवीनीकरण के संबंध आदेश जारी कर दिए है...