घाटशिला, मार्च 3 -- चाकुलिया। चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत सरडीहा पंचायत के काशिया और रूपुषकुंडी गांव में बीती रात जंगली हाथियों ने जमकर तांडव मचाया। इससे क्षेत्र के किसानों को भारी आर्थिक क्षति पहुंची है। काशिया गांव के किसान हरि पद महतो के झींगा के खेत को दो जंगली हाथियों ने पूरी तरह रौंद कर बर्बाद कर दिया। पीड़ित किसान के अनुसार इस तबाही से उन्हें करीब एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। इससे उनके सामने जीविका का संकट खड़ा हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सोमवार की सुबह वन विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। विभाग के कर्मियों ने पीड़ित किसान हरि पद महतो को मुआवजा फॉर्म उपलब्ध कराया। इधर, हाथियों के दल ने रूपुषकुंडी गांव में भी धावा बोला और वहां के किसान मिहिर नायक के खेत में झींगा की फसल को तहस-नहस कर दिया। क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.