मधुबनी, दिसम्बर 25 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। ठंड का असर जयनगर रेलखंड पर ट्रेन परिचालन पर भी दिखने लगी है। नई दिल्ली से जयनगर जानेवाली 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस गुरुवार को अपने निर्धारित समय से करीब 10 घंटे विलंब से मधुबनी पहुंचने की संभावना बतायी गई। विलंब से आने के कारण ये ट्रेन शुक्रवार को सुबह में जयनगर से खुलने की बात बतायी गई। सरयू यमुना एक्सप्रेस गुरुवार को करीब डेढ घंटे विलंब से पहुंची। वहीं समस्तीपुर से जयनगर जानेवाली 75209 डेमू सवारी करीब 40 मिनट विलंब से मधुबनी पहुंची। जयनगर रेलखंड पर ट्रेनों के विलंब से चलने से ठंड में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूछताछ काउंटर पर यात्री ट्रेनों के आगमन की जानकारी ले रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.