10 घंटे लेट आई स्पेशल ट्रेन, कोच की गलत संरचना से मची अफरा-तफरी
मधुबनी, मई 29 -- झंझारपुर, निज संवाददाता। रेलवे की लेट-लतीफी और कुप्रबंधन का खमियाजा एक बार फिर आम यात्रियों को भुगतना पड़ा है। लौकहा से आनंद विहार जाने वाली 05513 स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से करीब 9 से 10 घंटे की भारी देरी से झंझारपुर स्टेशन पर पहुंचना दर्ज करा सकी। रात की बजाय सुबह स्टेशन पर ट्रेन के आते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। रही-सही कसर रेलवे प्रशासन की लापरवाही ने पूरी कर दी, क्योंकि ट्रेन की कोच संरचना (डिब्बों का क्रम) पूरी तरह गड़बड़ थी। इस स्पेशल ट्रेन का झंझारपुर स्टेशन पर मात्र दो मिनट का ठहराव है। ऐसे में जो यात्री डिस्प्ले बोर्ड या सामान्य अनुमान के अनुसार आगे अपने कोच का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अपनी बोगी सामने न देख सामान सहित पीछे की तरफ दौड़ना पड़ा। पूरी रात स्टेशन पर जागकर बिताने वाले यात्री सुबह-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.