नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- घर पर होने वाली पार्टी या फिर पिकनिक पार्टी में म्यूजिक का मजा लेने के लिए एक पोर्टेबल स्पीकर की तलाश है, तो जस्ट कोर्सेका के नए ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। कंपनी ने आज भारतीय बाजार में दो नए पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किए हैं। नए मॉडल में JC ROXX (JST 600) और JC JAGUAR (JST 602) शामिल हैं। इन स्पीकर की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। कॉम्पैक्ट साइज से इन्हें कहीं भी आसानी से ले जाया जा सकता है और यह काफी प्रैक्टिकल भी है, आप भी इन्हें अलग-अलग इवेंट में बिंदास यूज कर सकते हैं। ये स्पीकर 10 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। चलिए इनकी कीमत और खासियत पर नजर डालते हैं....इतनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत JC ROXX (JST 600) स्पीकर की कीमत 9,999 रुपये है जबकि JC JAGUAR (JST 602) स्पीकर की कीमत 20,999 रुपये है। दोन...