बुलंदशहर, मार्च 21 -- साइबर ठगों द्वारा 76 वर्षीय वृद्धा को 'डिजिटल अरेस्टRs.' कर 25 लाख रुपये हड़पने के प्रयास को पुलिस ने नाकाम कर दिया। शातिर ठगों ने वृद्धा को करीब 10 घंटे तक उनके ही घर में कैद रखा और इंटरपोल का डर दिखाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। सहेली की सजगता और एएसपी क्राइम की त्वरित कार्रवाई से पीड़िता की जमापूंजी सुरक्षित बच गई।यह घटना शुक्रवार की है। पुलिस के अनुसार आवास-विकास कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता के बच्चे विदेश में नौकरी करते हैं और वह घर पर अकेली रहती हैं। सुबह करीब 8 बजे उनके पास एक अज्ञात व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को सीबीआई का बड़ा अधिकारी बताते हुए धमकाया कि उनके आधार कार्ड और बैंक खाते का इस्तेमाल 25 लाख रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग में हुआ है, जिसकी जांच इंटरपोल कर रही है। ठगों ने महिला को डराने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.