मुंगेर, मार्च 19 -- तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छोपमारी कर 10.21 ग्राम स्मैक बरामद करने के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी संकेत कुमार ने दंडाधिकारी एवं तारापुर और असरगंज थाना पुलिस के साथ लखनपुर पेट्रोल पंप के पास एक लाइन होटल में छापेमारी की। पुलिस को देखकर तीन लोग भागने लगे, जिनमें से दो को खदेड़कर पकड़ लिया गया, जबकि एक फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पंकज साव और विशाल कुमार के रूप में हुई, जबकि फरार व्यक्ति धर्मवीर साव बताया गया है। तलाशी के दौरान विशाल कुमार के पास से 2.32 ग्राम स्मैक तथा पंकज साव के पास से 1.22 ग्राम स्मैक और 30 ग्राम गांजा बरामद किया गया। साथ ही गांजा सेवन के लिए उपयोग में आने वाले रोल भी जब्त किए गए। पूछताछ में विशाल ने बताया कि धर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.