10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक गिरफ्तार
किशनगंज, जून 6 -- किशनगंज। संवाददाता नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सदर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दस ग्राम स्मैक जप्त किया है। कार्रवाई शनिवार को सदर थाना क्षेत्र स्थित किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास से की गई। पुलिस ने आरोपी युवक डुमरिया भट्टा निवासी चंदन यादव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब 10 ग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया है। टीम में अवर निरीक्षक धीरज कुमार व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। जानकारी के अनुसार एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि एक युवक बंगाल से मादक पदार्थ लेकर किशनगंज पहुंचने वाला है और जिले में इसकी आपूर्ति करना था। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के पास निगरानी शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.