गढ़वा, मई 4 -- रंका। तस्करी के लिए ले जा रहे प्रतिबंधित 10 गोवंशीय मवेशियों को जब्त कर पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम ने थाना लाए। गुप्त सूचना पर मानपुर गांव के रास्ते से एक पिकअप वाहन को पकड़ा गया। उसमें उक्त मवेशी लदे थे। पुलिस निरीक्षक अभिजीत ने बताया कि गुप्त सूचना पर रविवार रात कार्रवाई की गई। छत्तीसगढ़ से आ रही उक्त पिकअप को पकड़ा गया। वाहन चालक गाड़ी छोड़ भगा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी पशु को जिम्मानामा दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- गुमला में ग्रामीणों की सतर्कता से पशु तस्करी का भंडाफोड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...