अररिया, अप्रैल 3 -- अररिया, संवाददाता जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को 10 गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई। जिला आपूर्ति कार्यालय अररिया द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिले में गैस सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाष संख्या- 06453-222309) में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। 17 मार्च से अब तक कुल 272 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 190 का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि 82 शिकायतें लंबित हैं। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। जिले में गैस की आपूर्ति सुचारू एवं समयबद्ध सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न गैस...