नई दिल्ली, अगस्त 14 -- सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी ओम इंफ्रा लिमिटेड में जबरदस्त टर्नअराउंड देखने को मिला है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ओम इंफ्रा को 11.83 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 0.99 करोड़ (99.06 लाख रुपये) का मुनाफा हुआ था। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया का ओम इंफ्रा पर बड़ा दांव है। ओम इंफ्रा के शेयर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 85.33 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी को मिले हैं 1050 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्सचालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ओम इंफ्रा लिमिटेड का ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 21 पर्सेंट बढ़कर 120.71 करोड़ रुपये रहा है, यह कंपनी के कोर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में बेहतर क्रियान्वयन को दर्शाता है। पहली ति...