कन्नौज, मार्च 19 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र में किराए के भवनों में चल रहे आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को अब शीघ्र ही अपना भवन मिलेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने दस गांव में भवन निर्माण के प्रस्ताव मांगे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राहुल मिश्रा ने बताया कि उच्चाधिकारियो ने क्षेत्र में किराए के भवनों में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के भवन निर्माण के प्रस्ताव मांगे हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने क्षेत्र के बेहटा खास, मुडिय़ा, मेदेपुर, कुंवरपुर जनूं, हरिहरपुर, भानपुर, भोगपुर, भगवंतपुर, भाउलपुर और रनवीरपुर में भवन निर्माण का प्रस्ताव भेजा है। इन सभी गांवों में आयुष्मान आरोग्य मंदिर पिछले लंबे समय से किराए के भवन में संचालित हो रहे हैं।फोटो 9-जानकारी देते प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.राहुल मिश्रा।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.