संतकबीरनगर, जुलाई 25 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र के 10 ग्राम पंचायतों में नया अन्नपूर्णा भवन बनाया जाएगा। इसके लिए शासन से लक्ष्य मिला है। नए अन्नपूर्णा भवन बनने से गांवों में राशन वितरण समेत सरकारी योजनाओं के संचालन में भी सुविधा मिलेगी और ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा।मेंहदावल विकास खंड में करीब 60 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण पूरा कराया जा चुका है। इस बार शासन ने मेंहदावल विकास खंड क्षेत्र में 10 और अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य कराने के लिए लक्ष्य आवंटित किया है। इसको लेकर संबंधित ग्राम पंचायतों में निर्माण की रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: मेंहदावल ब्लॉक के 10 गांवों में बनेंगे नए अन्नपूर्णा भवन वहीं ग्रामीणों का कहना है क...