गाज़ियाबाद, मार्च 9 -- गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी ट्रायल का आयोजन किया गया। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए किया गया है। प्रशिक्षक नदीम ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में मीत, आरव सिंह, आर्यन मिश्रा, अंकित, हार्दिक कुमार पाल, चिराग, जोनाथन, अभिजीत दुबे, मोहल शर्मा और अंकुश कुमार शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी खिलाड़ी 10 मार्च को मेरठ स्थित कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंडलीय ट्रायल में भाग लेकर प्रदर्शन करेंगे। मंडलीय ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.