जमशेदपुर, मार्च 8 -- सेंट्रल ट्रेड यूनियन (सीटीयू) के नेताओं ने देशवासियों से विश्व शांति के लिए 10 मार्च को साम्राज्यवाद-विरोधी युद्ध दिवस मनाने की अपील की है। यूनियन ने ईरान और दुनिया के अन्य हिस्सों में युद्ध की तत्काल समाप्ति की मांग भी की है। कहा कि विश्व के सभी देशों की संप्रभुता की रक्षा होनी चाहिए। सीटीयू ने भारत सरकार से जीसीसी देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए त्वरित कार्रवाई की भी जरूरत बताई है। सीटीयू के संयुक्त मंच ने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के सैन्य आक्रमण की निंदा करते हुए भारत के लोगों से 10 मार्च को साम्राज्यवाद-विरोधी युद्ध दिवस के रूप में मनाने के लिए सड़कों पर उतरने का आह्वान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.