कानपुर, दिसम्बर 5 -- नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक 10 दिसंबर को होना तय हुई है। इसमे विवादित मंगल भवन के संचालन की रूपरेखा तय करने का प्रस्ताव प्रमुखता के साथ रखा जाएगा। उसके आधार पर इसके संचालन की प्रक्रिया तय होगी। सर्किल रेट का एक फीसदी नामांतरण शुल्क खत्म करके अधिकतम 10 हजार करने का प्रस्ताव भी कार्यकारिणी में रखा जाएगा। इससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। बताते चले कि ब्रजेंद्र स्वरूप पार्क में बने मंगल भवन निर्माण को लेकर सांसद रमेश अवस्थी और देवेंद्र सिंह भोले ने आपत्ति दर्ज कराई है। इसको लेकर प्रभारी मंत्री ने जांच के आदेश भी दिए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.