मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 2026-30 की कक्षाएं 10 जुलाई के बाद शुरू होंगी। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि तीसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले के बाद स्नातक की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। लोकभवन ने एक जुलाई से ही कक्षाएं शुरू करने का निर्देश सभी विश्वविद्यालयों को दिया था। बीआरएबीयू में अभी तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए छात्रों के आवेदन लिये जा रहे हैं। बुधवार शाम तक 10 हजार छात्रों ने आवेदन किया था। इसके अलावा आठ हजार छात्रों ने अपने विषय और कॉलेज बदले हैं। अबतक 1 लाख 40 हजार छात्रों ने दाखिले के लिए आवेदन किया है, जिसमें दो मेरिट लिस्ट तक 72 हजार छात्रों का दाखिला हो चुका है。 यह भी पढ़ें- स्नातक: ऑनस्पॉट दाखिले के नाम पर हो रही अवैध वसूली तीसरी मेरिट लिस्ट और ऑनस्पॉट एडमिशन तीसरी मेरिट...