नई दिल्ली, मार्च 25 -- जसप्रीत बुमराह मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में से एक माने जाते हैं। वे टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट में किसी भी सतह पर शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं और उनके आंकड़े इसकी गवाही देते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में भी बुमराह का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने दुनिया की सबसे लोकप्रिय लीग में अपना डेब्यू साल 2013 में किया था। उन्होंने अपना पहला मुकाबला 4 अप्रैल 2013 को विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। तब से लेकर अब तक बुमराह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है और हर सीजन उन्होंने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक आईपीएल के कुल 145 मैच खेले हैं, जिसकी सभी 145 पारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.