10 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार, बाइक जब्त
सीतामढ़ी, सितम्बर 22 -- परिहार। इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात सहसराम एसएसबी कैंप के जवानों ने सोमवार को 10 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक बाइक भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नेपाल के सर्लाही जिले के गोडैता थाना क्षेत्र के सिसौटिया गांव निवासी विवेक कुमार साह के रूप में हुई हैं। जानकारी के अनुसार, एसएसबी को सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 305/4 के पास से एक व्यक्ति बाइक से गांजा लेकर भारतीय क्षेत्र में आने वाला है। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: 119 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तारगिरफ्तारी की प्रक्रिया सूचना के बाद सहसराम सीमा चौकी के जवानों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी। इसी दौरान नेपाल की ओर से एक युवक बाइक से पीठ पर पिट्ठू बैग लेकर भारतीय क्षेत्र में आता दिखाई दिया। जवानों ने उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.