10 किलो गांजा बरामदगी में आरोपी को जमानत नहीं
रांची, मई 30 -- रांची। हाटिया रेलवे स्टेशन पर 10 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया आरोपी संजय कुमार को अदालत से राहत नहीं मिली। रांची के एनडीपीएस मामलों के विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा-1 की अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। रेल (हाटिया) थाना कांड में दर्ज मामले में आरोपी 23 मई से न्यायिक हिरासत में है। अभियोजन के अनुसार 22 मई को भुवनेश्वर-धनबाद एक्सप्रेस के हाटिया स्टेशन पहुंचने पर प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.