सोनभद्र, मार्च 12 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के म्योरपुर स्थित एक ढाबा के पास से गुरुवार को 10 किलो 150 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। वहीं दो लोग फरार हो गए। महिला गांजा लेकर म्योरपुर से अनपरा जा रही थी। थानाध्यक्ष रामदरश राम ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर म्योरपुर के एक ढाबा के पास से कार में रखा 10 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस दौरान मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेंद्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी कुंडाडीह टोला चंद्रभान नगर म्योरपुर को गिरफ्तार किया। वर्तमान में वह पूर्वी परासी थाना अनपरा क्षेत्र में रह रही थी। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह सुरेन्द्र यादव उर्फ सोनू निवासी अंजानी थाना बीजपुर और लल्लन कुमार रवानी निवासी महुली जरहा थाना म्योरपुर के साथ मिलकर गांजा की तस्करी करती थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.