आजमगढ़, जनवरी 16 -- अहरौला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की दोपहर में क्षेत्र के बरामदपुर पलिया के पास से 10 किलोग्राम गांजा के साथ पटना के तस्कर को पकड़ा है। वह पटना से गांजा लेकर आता है और आजमगढ़ के साथ ही वाराणसी, मऊ, बलिया सहित अन्य जनपद में सप्लाई करता है। अहारौला थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली की बरामदपुर पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति सूटकेश के साथ है, जिसमे मादक पदार्थ है। वह किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, घेरा बंदी कर सोनू कुमार निवासी विशुनपुरा थाना बिहटा जनपद पटना बिहार को पकड़ लिया। उसके पास सूटकेश से 10 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एएसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि गिरफ्तार गांजा तस्कर पटना से सूटकेश में गांजा लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.