10 किलो के एक्स्ट्रा लाइट नाउ एलपीजी सिलेंडर की शुरुआत
समस्तीपुर, अगस्त 24 -- समस्तीपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से रविवार को समस्तीपुर में 10 किलोग्राम क्षमता वाले एक्स्ट्रा लाइट नाउ एलपीजी सिलेंडर की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इंडियनऑयल के अनुसार, एक्स्ट्रा लाइट नाउ सिलेंडर को उपभोक्ताओं की सुविधा और बदलती जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 10 किलो क्षमता वाला यह सिलेंडर पारंपरिक घरेलू सिलेंडरों की तुलना में हल्का है और इसे आसानी से उठाया-रखा जा सकता है। आधुनिक डिजाइन वाला यह सिलेंडर खासकर ऐसे उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी बताया गया है, जो कम वजन वाले एलपीजी सिलेंडर की सुविधा चाहते हैं। पहली बार कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ता को 4872.50 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि सिलेंडर की रिफिल कीमत 168...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.