गाजीपुर, मई 16 -- खानपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर पहुंचे धावक गोपी राजभर और विवेक यादव का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। नसीरपुर से दौड़ शुरू कर हरिहरपुर पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों को फूल-मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और ग्रामीणों का उत्साह देखने लायक रहा। इस दौरान दोनों धावकों ने युवा समाजसेवी प्रमोद यादव से मुलाकात भी की। प्रमोद यादव ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि गांव के युवा खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गोपी राजभर और विवेक यादव ने मेहनत, अनुशासन और लगन से युवाओं के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुरेन्द्र यादव, शशिकांत कनौजिया, संतोष यादव, क...