चतरा, फरवरी 25 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज राजकीय कृत मध्य विद्यालय कोबना को हाई स्कूल में उत्क्रमण करने की मांग से संबंधित एक पत्र जिला परिषद अध्यक्ष ममता कुमारी ने डीसी को दी है। अपने पत्र के माध्यम से अध्यक्ष ममता कुमारी ने डीसी का ध्यान आकृष्ट कराई है कि विद्यालय को कई कारणों से हाई स्कूल में उत्क्रमण करना अति आवश्यक है। मध्य विद्यालय कपना में वर्तमान में 600 से अधिक संख्या में बच्चे अध्यनरत है। आठवीं क्लास पास करने के बाद यहां के बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए 10 किलोमीटर की दूरी तय कर हंटरगंज रामनारायण हाई स्कूल जाना पड़ता है। ऐसे में बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में काफी संख्या में बच्चे हाई स्कूल की पढ़ाई से विमुख जो हो जाते हैं। मध्य विद्यालय कोबना के पोषक क्षेत्र में 10 की संख्या में उत्क्रमित मध...