बांका, दिसम्बर 31 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, वहीं लगभग 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने ठंड के असर को और भी बढ़ा दिया। जिससे मंगलवार सुबह और शाम के समय ठिठुरन इतनी तेज हो गई कि लोग घरों से निकलने में भी संकोच करते दिखे। जबकि तेज हवा चलने के कारण जिले में ठंड अचानक बढ़ गई है। खासकर खुले इलाकों, खेतों और बाजारों में ठंडी हवाएं सीधे शरीर को झकझोर रही हैं। वहीं बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर ठंड का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। जिस कारण लोग अलाव, गर्म कपड़ों और हीटर का सहारा लेने को मजबूर हैं। देखा जाय तो ठंड बढ़ने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते 2 दिनों से सुबह के समय...