सोनभद्र, जनवरी 2 -- ओबरा। बिल्ली मारकुंडी गांव के टोला खैरटिया वार्ड 13 के मतदाताओं का मतदान स्थल 10 किमी दूर किए जाने से ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी ओबरा को ज्ञापन सौंपकर समाधान कराने की मांग की है। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि बिल्ली मारकुंडी ग्राम पंचायत के टोला खैरटिया वार्ड 13 की नवीन मतदाता सूची में 9926 से 10420 तक के मतदाताओं का मतदान स्थल प्राथमिक विद्यालय खैरटिया से हटाकर लगभग 10 किलोमीटर दूर बाल विद्या निकेतन सेक्टर 10 बना दिया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि नया मतदेय स्थल 10किमी दूर हो जाने से बुजुर्ग महिला व साधन विहीन लोगों को मतदान स्थल पर पहुंचने में भारी असुविधा होगी। मतदेय स्थल दूर होने के कारण अधिकांश ग्रामीण अपना मतदान नहीं कर सकेंगे और अपने मौलिक अधिकार से वंचित हो जाएंगे। इस मौके पर गजेंद्र...