प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण 545 रिक्रूट आरक्षियों की रविवार को 10 किलोमीटर की अनिवार्य परीक्षा दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें 91 रिक्रूट ने सबसे कम समय में दौड़ पूरी कर एक्सीलेंट श्रेणी हासिल की। दौड़ का आयोजन चिलबिला से बिहारगंज रोड, सुखपाल नगर बाईपास पर किया गया। दौड़ परीक्षा की निगरानी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी वृजनन्दन राय, अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी राजेश सिंह, सीओ सिटी शिवनारायण वैस, कौशांबी के सीओ सत्येंद्र तिवारी, आरआई राजीव कुमार राय अलग-अलग प्वाइंट पर मौजूद रहे। रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस के वाहनों से चिलबिला तक ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.