गोपालगंज, मार्च 21 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिला उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की शाम यूपी-बिहार सीमा के कोटनरहवां चेकपोस्ट के समीप से 10 कार्टन शराब के साथ एक कार को जब्त कर लिया। इस दौरान टीम ने दो तस्कर की भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर यूपी के कुशीनगर जिले के तमकुहीराज थाने के लतवा मुरलीधर गांव के शिवम राय व गोपालपुर थाने के जैतनरहवां गांव के संजय पांडेय है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए तस्कर यूपी से कार में शराब लेकर आ रहे थे। जांच के दौरान कार में शराब दिखाई देने पर दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। इधर, उत्पाद टीम ने कुचायकोट थाने के विनोद मटिहनिया गांव के समीप से 184 बोतल शराब के साथ चार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। ग...