बगहा, मार्च 19 -- बगहा। तिरहूत मुख्य नहर के 34 आरडी चमौनिया के पास करीब 10 करोड़ की लागत से उनका निर्माण होगा। पूल निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर स्वीकृति मिल चुकी है। शीघ्र टेंडर की प्रक्रिया होगी। बाल्मीकि नगर के पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रखंड बगहा दो के तिरहुत मुख्य केनाल के 34 नंबर आरडी चमैनिया पुल काफी जर्जर हो चुका था। जर्जर पूल के कारण बरसात के दिनों में आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाता था। जिससे करीब आधा दर्जन पंचायत के लोगों को अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय आने में परेशानी का सामना करना पड़ता था। लोगों के परेशानी के मद्दे नजर उनके द्वारा पुल निर्माण को लेकर विधानसभा में भी सवाल उठाया गया था। जिसके आलोकबमें पुल निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.