गिरडीह, मार्च 31 -- सरिया, प्रतिनिधि। बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने सोमवार को राजदाह नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। यह पुल करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है, जिसका शिलान्यास उनके कार्यकाल में अक्टूबर 2024 में किया गया था। निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे पूर्व विधायक ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और संवेदकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। यह पुल राजदाह नदी पर बन रहा है, जो एक ओर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राजदाह धाम को जोड़ता है, वहीं दूसरी ओर बिरनी प्रखंड के दलांगी गांव को सीधा संपर्क प्रदान करेगा। पुल के निर्माण से सरिया और बिरनी के बीच आवागमन काफी सुगम हो जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। खासकर बरसात के दिनों में जहां नदी पार करना जोखिम भरा होता था, वहीं अब इस पुल के बनने से लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.