10 करोड़ से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा हुई
महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सतत निगरानी एवं कार्यान्वयन के लिए जिला समीक्षा एवं निरीक्षण समिति की बैठक पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की विकासपरक योजनाओं तथा 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत की गतिशील निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की गई। पनियरा विधायक ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा जाए, ताकि आमजन को उनका शत-प्रतिशत लाभ मिल सके। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, पेंशन योजना, आवास योजना एवं नहर सिंचाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता जल निगम (शहरी) के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए। यह भी पढ़ें- वीएचएसएनडी सत्र का निरीक्षण करें अधिकारी खनन संबंधी शिकायतों पर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.