नई दिल्ली, जुलाई 12 -- देश की जानी-मानी उद्योगपति और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को फॉर्च्यून इंडिया की सबसे शक्तिशाली महिलाएं 2026 (Fortune India Most Powerful Women 2026) की प्रतिष्ठित लिस्ट में पहला स्थान मिला है। यह सम्मान उन्हें केवल कारोबारी दुनिया में प्रभाव के लिए नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके लंबे समय से किए जा रहे योगदान के लिए दिया गया है। फॉर्च्यून इंडिया के मुताबिक, रिलायंस फाउंडेशन के जरिए अब तक 10 करोड़ (100 मिलियन) से अधिक लोगों तक विभिन्न सामाजिक योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया है। इनमें करीब 2.9 करोड़ (29 मिलियन) बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाएं मिली हैं। यह भी पढ़ें- सेंसेक्स आज 827 अंक चढ़ा, निवेशकों को 6 लाख करोड़ रु...