प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 20 -- विकास खंड मंगरौरा के सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत सदस्यों के बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से 10 करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। विकास प्रस्तावों में मनरेगा कार्य, पेयजल की उपलब्धता, प्रकाश की व्यवस्था, इंटरलाकिंग को प्राथमिकता दी गई। विकास खंड मंगरौरा के क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगे गए। चर्चा के बाद सर्व सम्मति से करीब 10 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर मुहर लगाई गई। अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख राजीव प्रताप सिंह नंदन की अनुमति से बैठक की शुरुआत की गई। इसके बाद बीडीओ राजीव कुमार पांडेय ने पिछली बैठक के प्रस्तावों की विस्तार से जानकारी दी। पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के बाद बीडीसी...