मैनपुरी, मार्च 27 -- मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह 28 मार्च को दोपहर 12 बजे बजे मैनपुरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम फतेहजंगपुर में 10 करोड़ की लागत से पांच धर्मस्थलों के विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर पर्यटन विभाग ने बजट जारी कर दिया है। जल्द इन धर्मस्थलों का पर्यटन के दृष्टिगत विकास होगा और यहां बड़ी संख्या में लोग धार्मिक यात्राओं पर भ्रमण करने आएंगे। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने मैनपुरी विधानसभा ही नहीं बल्कि मैनपुरी जनपद के अलावा आसपास के जिलों के धार्मिक स्थलों का पर्यटन के दृष्टिगत विकास कार्य कराने का अभियान शुरू कर रखा है। इसी के तहत मैनपुरी में दर्जनों मंदिरों के विकास कार्य कराए गए हैं ऐतिहासिक महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना कराई गई है। 28 मार्च को एक बार फिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.