मुंबई, नवम्बर 24 -- महाराष्ट्र सरकार भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और संगठित धांधलियों को रोकने के सिलसिले में कड़े कदम उठाने की योजना बना रही है। इसके तहत अपराधों में शामिल व्यक्तियों 10 साल तक की जेल, ऐसा करने वालों पर कम से कम 10 करोड़ का जुर्माना और संपत्ति जब्त करने का प्रावधान शामिल है। यह सिफारिशें राज्य सरकार द्वारा भर्ती और प्रतियोगी परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए गठित एक उच्च-स्तरीय समिति की दूसरी रिपोर्ट में की गई हैं। रिपोर्ट में पेपर लीक को रोकने और परीक्षाओं से जुड़ी संगठित धोखाधड़ी पर काबू पाने के लिए कड़े कानूनी प्रावधानों का प्रस्ताव है।संपत्ति भी जब्त होगी सिफारिशों के अनुसार परीक्षाओं से जुड़े संगठित अपराधों में शामिल व्यक्तियों को 7 से 10 साल तक की जेल हो सकती है। इसके साथ ही ऐसे संस्थानों पर कम से कम 10 ...