संतकबीरनगर, जून 11 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में शेयर मार्केट के नाम पर करोड़ों की जालसाजी करने वाले गैंग के सरगना के 04 सहयोगियों ने केस दर्ज होने से पहले और एक माह बाद करीब 16 खातों से लगभग 10 करोड़ रुपये की निकासी कर ली थी। जिसे अब ठिकाने लगाने की फिराक में थे। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है।

पुलिस की जांच पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्ति की बिक्री और स्थानांतरण पर रोक लगाने के लिए संबंधित विभाग से संपर्क कर पत्राचार भी किया है। अपराध से अर्जित रकम से सहयोगी आरोपियों ने गोरखपुर, संतकबीरनगर और लखनऊ में 11 से अधिक प्लाट की खरीदारी की है।

मुख्य आरोपी की जानकारी विवेचक एसआई ललितकांत यादव ने बताया कि मुख्य आरोपी कुशीनगर के हाटा क्षेत्र के मुंडेरा उपाध्याय का रहने वाला धनन्जय शुक्ला और उसका पार्टनर छत्तीसगढ़ के ...