बिजनौर, अप्रैल 12 -- स्योहारा। माता के दर्शन कराने को कहकर महिला से ठगों ने कानों के टोप्स, मोबाइल तथा पैसे ठगी करके ले गये। महिला ने थाने में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है । नगर के मोहल्ला हिंदु चौधरियान निवासी महिला गीतापाल पत्नी सुरेशपाल ने तहरीर देते हुए बताया कि वह नौकरी के उपरांत पीएचसी से दवाई लेकर निकली तो वहां गेट के बाहर दो अज्ञात व्यक्ति मिले। उन्होंने उससे गले के अस्पताल के बारे में पूछा। उसके बाद घर के बारे में बात करने लगे। महिला को झांसे में ले लिया तथा कहने लगे कि आपको माता के दर्शन कराएंगे। आपने जो कानो में वी शेप टोप्स गोल्ड के पहन रखे हैं, उनको उतारकर अपने पर्स में डाल दो और पर्श को अपने थैले में डाल दो और फोन भी मेरे थैले में डलवा दिया और थैला उन्होंने ले लिया। फिर उन्होंने कहा कि आगे 10 कदम चलो और फि...