10 एयरमेन सलेक्शन सेंटर बिहटा की टीम ने डीसी से की मुलाकात
देवघर, अप्रैल 7 -- समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में सोमवार को भारतीय वायु सेना की ओर से युवाओं को सशक्त बनाने और करियर के अवसरों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 10 एयरमेन सलेक्शन सेंटर बिहटा की तीन सदस्यीय टीम ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा से मुलाकात की। साथ ही जिले में संचालित जागरूकता अभियानों को लेकर विस्तार पर चर्चा की। इस दौरान डीसी ने वायु सेना की इस पहल की सराहना करते हुए विशेष रूप से जिले के ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और सूचना की आवश्यकता है। वायु सेना की टीम ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए दुर्गम इलाकों में भी विशेष शिविर आयोजित करने की प्रतिबद्धता जत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.