बरेली, जून 29 -- बहेड़ी। बारिश होने से गर्म पड़ा नगर की आपूर्ति का 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मर गरम पड़ गया था। जो कि बारिश होने और फुंक गया। ट्रांसफार्मर खराब होने अब नगर को 12 घंटे की आपूर्ति दो दो घंटों की शिफ्ट में मिलेगी। पिछले कई दिन से भयंकर गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी में शनिवार से बिजली की आपूर्ति बुरी तरह चरमरा गया है। जिससे लोगों का बुरा हाल हो गया है। भीषण गर्मी में तापमान बढ़ जाने की वजह से ट्रांसफार्मर गर्म पड़ रहे है। गर्म ट्रांसफार्मर को खराब होने से बचाने के लिए नगर के पंजाबी कालोनी पावर हाउस पर ट्रांसफार्मरों में फर्राटे लगाए गए थे और पाइप से पानी का छिड़काव किया गया था। इसके बावजूद रविवार की सुबह बातिश होने पर यहां पर लगा 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। पिछले दो दिनों से बिजली क...