गोपालगंज, फरवरी 28 -- गोपालगंज,हमारे प्रतिनिधि। जिला उद्योग कार्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित निवेश बैठक में गुजरात, पंजाब, यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों के 10 उद्यमियों ने 29.35 करोड़ रुपये खर्च कर जिले में उद्योग लगाने का प्रस्ताव दिया है। बैठक में उपस्थित डीएम पवन कुमार सिन्हा ने अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निवेश मीटिंग में उद्योग लगाने की इच्छा जाहिर करने वाले सभी उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान अधिकांश उद्यमियों ने बिजली, बियाडा की भूमि में जलजमाव, भूमि की आवश्यकता तथा उद्योग लगाने के लिए ऋण की उपलब्धता आसान कराने की मांग रखी। इसके बाद डीएम ने सिंगल विंडो क्लियरेंस के तहत हाथों-हाथ समस्याओं के समाधान का आश्वासन उद्यमियों को दिया।इससे पूर्व महाप्रबंधक उद्योग आयुष कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.