गोपालगंज, फरवरी 28 -- गोपालगंज। हमारे प्रतिनिधि जिला उद्योग कार्यालय के सभागार में शनिवार को आयोजित निवेश मिटिंग में गुजरात, पंजाब, यूपी, बिहार सहित अन्य राज्यों के 10 उद्यमियों ने 29.35 करोड़ रुपए खर्च कर जिले में उद्योग लगाने का प्रस्ताव दिया है। बैठक में उपस्थित डीएम पवन कुमार सिन्हा ने अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को निवेश मिटिंग में उद्योग लगाने की इच्छा जाहिर करने वाले सभी उद्यमियों के समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान ज्यादतर उद्यमियों ने बिजली, बियाडा की भूमि से जलजमाव, भूमि की आवश्यकता व उद्योग लगाने के लिए ऋण की उपलब्धता आसान कराने की बात कही। जिसके बाद डीएम ने सिंगल विंडो क्लियरेंस के तहत हाथो-हाथ समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन उद्यमियों को दिया। इससे पहले महाप्रबंधक उद्योग आयुष कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.